फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल पर चार लाख रुपये की ठगी की एफआईआर दर्ज

Sun, 14 Dec 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी के कर्मियों व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपियों पर अयोध्या के आदर्श पुरम देवकाली निवासी सौरभ पाल से प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।
विज्ञापन

सौरभ ने बताया कि सितंबर 2021 में उनकी मुलाकात कंपनी के कर्मचारी कृष्णा आजाद व अन्य लोगों से हुई। चार लाख रुपये में उन्होंने कंपनी से प्लॉट खरीदा और बाउंड्री बनवाकर लौट गए। आरोप है कि कुछ समय बाद जब वह प्लॉट पर पहुंचे तो पता चला किसी ने बाउंड्रीवाॅल तोड़ दी है। उन्होंने कंपनी में शिकायत की तो पता चला कि उनकी जमीन किसी को बेच दी गई है। धोखाधड़ी में कृष्णा, अन्य कर्मचारी, उमेश यादव, अरुण, रवि, पुतान, जगजीवन, दुखिलाल, मायावती, लल्लन और विनय कुमार शामिल हैं। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें