ट्रांसफार्मर से तेल-तांबा चुराने के गिरोह का एक और गुर्गा गिरफ्तार
लखनऊ। ट्रांसफार्मर से तेल व तांबा चुराने के गिरोह के एक और गुर्गे को महिगवां पुलिस ने मंगलवार दोपहर को भैंसामऊ क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के दो और गुर्गाें की तलाश में पुलिस जुटी है।
इंस्पेक्टर के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी काकोरी के घनश्यामपुर का अजय कुमार है। आरोपी को महिगवां के सोनवा में जल जीवन मिशन के तहत बने पानी की टंकी के पंप हाउस से इनवर्टर की दो बैटरी चुराने के आरोप में पकड़ा गया है।
इसके खिलाफ 12 फरवरी को एनसीसी कंपनी में सहायक अभियंता राजीव कुमार ने केस दर्ज कराया था। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर 24 फरवरी को पहाड़पुर फीडर पर रखे ट्रांसफार्मर से तांबा-तेल चुराया था। 27 फरवरी को मलिहाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में रंजीत, विपिन कुमार और काकोरी के शिव यादव को गिरफ्तार किया था।