अंसल कंपनी पर ठगी की 214 वीं एफआईआर दर्ज
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
राजधानी लखनऊ में रियल एस्टेट कंपनी अंसल एपीआई पर ठगी का एक और शिकंजा कसा गया है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शनिवार को कंपनी के खिलाफ 214वीं एफआईआर दर्ज की गई। विकल्प खंड निवासी चारू अग्रवाल ने कंपनी पर प्लॉट दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।