फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नौकरी जाने पर डिप्रेशन में बिजली विभाग के संविदकर्मी ने फंदे से लटक कर दी जान, 63 दिन से चल रहा धरना

Mon, 23 Jun 2025 02:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने अयोध्या जिले में लगभग 500 संविदा कर्मियों को नौकरी से हटा दिया है। इसके बाद से संविदा कर्मियों का धरना चल रहा है। एक संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
धरने पर बैठे निकाले गए संविदाकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली विभाग के संविदा कर्मियों की नौकरी जाने के बाद 63 दिन से मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने कर्मचारियों का धरना चल रहा है। नौकरी जाने के बाद एक संविदा कर्मी विकास तिवारी उर्फ विक्की ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि उसकी नौकरी जाने के बाद वह काफी डिप्रेशन में था। मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने धरना चल रहा था। उस धरने में वह प्रतिदिन शामिल होता था। अचानक डिप्रेशन में आया और घर में ही फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मृतक कैंट बिजली उपकेंद्र पर संविदाकर्मी के तौर पर तैनात था। साथी संविदा कर्मी की ओर से आत्महत्या करने के बाद धरनास्थल पर साथियों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बिजली मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जय गोविंद ने कहा कि पिछले 63 दिन से हम लोगों का धरना चल रहा है। हमारी बातें कोई सुनने वाला नहीं है। अब जरूरत पड़ी तो हम लोग सामूहिक रूप से मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने आत्मदाह करेंगे।

मुख्य अभियंता अशोक चौरसिया मुलाकात भी नहीं करते और न इस समस्या का हल निकालने के लिए प्रयास करते हैं। हम लोगों की नौकरी वापस दी जाए, नहीं तो हम लोग सामूहिक रूप से मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेंगे। दरअसल उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने अयोध्या जिले में लगभग 500 संविदा कर्मियों को नौकरी से हटा दिया है। इसके बाद से संविदा कर्मियों का धरना चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें