फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर अभद्र टिप्पणी मामले में एक और एफआईआर

Mon, 19 May 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर अभद्र टिप्पणी मामले में एक और एफआईआर
विज्ञापन
लखनऊ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में पूर्व मेयर प्रत्याशी अजय त्रिपाठी ने बाजारखाला थाने में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। अभद्र टिप्पणी करने का आरोप सपा के सोशल मीडिया सेल पर लगा है। मामले में शनिवार को हजरतगंज व वजीरगंज थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


रविवार को अजय त्रिपाठी, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, अखिल भारतीय दोसर वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह बब्बू सहित कई अन्य लोग थाने पहुंचे। मुन्ना का आरोप है कि सपा अध्यक्ष के इशारे पर डिप्टी सीएम पर अभद्र टिप्पणी की गई। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें