फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक और एनकाउंटर: पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, इनामी बदमाश असलम के पैर में लगी गोली; एक फरार

Thu, 25 Jun 2026 07:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

Encounter in Bahraich: बुधवार रात बौंडी थाना प्रभारी टी. एन. मौर्य को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि तीन शातिर बदमाश एक बाइक पर सवार होकर खैरा बाजार इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।
 
विज्ञापन
बहराइच में देर रात एनकाउंटर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच  जिले के बौंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत अन्य आला अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन




चोरी की वारदातों से मचा था हड़कंप
दरअसल, बौंडी थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही चोरियों की वारदातों से स्थानीय जनता और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने अपराधियों की जल्द से जल्द धरपकड़ के कड़े निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
बुधवार रात बौंडी थाना प्रभारी टी. एन. मौर्य को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि तीन शातिर बदमाश एक बाइक पर सवार होकर खैरा बाजार इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। थाना प्रभारी ने तुरंत इसकी जानकारी एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी को दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्वाट टीम प्रभारी राकेश सिंह को भी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना किया गया।

बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग
रात करीब 11:30 बजे पुलिस टीम को कोदही की तरफ से एक संदिग्ध बाइक आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बाइक सवार बदमाशों ने टीम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसका फायदा उठाकर उसके दो अन्य साथी रात के अंधेरे में भागने में सफल रहे।

20 से अधिक मुकदमों का आरोपी है असलम
मुठभेड़ के बाद एसपी, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी  ने भारी पुलिस बल के साथ मौका-ए-वारदात का मुआयना किया। एसपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान असलम (निवासी: ग्राम मेहराबाद, थाना रामगांव) के रूप में हुई है, जिस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। पकड़े गए शातिर अपराधी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत जिले के विभिन्न थानों में चोरी और लूट के 20 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


अवैध हथियार और नकदी बरामद
पुलिस ने घायल बदमाश असलम के पास से ₹16,000 नकद, दो जोड़ी चांदी की पायल, आठ बिछिया, एक अवैध तमंचा (315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार चल रहे दोनों बदमाशों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें