फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती : बाकी बचे 16 हजार पदों के लिए 40 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा

Thu, 13 Dec 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही भर्ती 2018 के लिए 41,520 में से लगभग 16 हजार पद शेष रह गए हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दोबारा कटऑफ सूची बृहस्पतिवार या शुक्रवार को जारी कर सकता है। इस बार बचे पदों के मुकाबले ढाई गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया कि पहली कटऑफ सूची जारी कर लगभग 62 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से लगभग 26 हजार अभ्यर्थी ही निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर सके।

शेष बचे पदों के सापेक्ष इस बार ढाई गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। यानी लगभग 16 हजार पदों के लिए 40 हजार और अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि कटऑफ सूची जारी करने के साथ ही अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षा के लिए जगह, तारीख और समय बताया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें