फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंककर्मी से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने लिखी थी छेड़छाड़ की रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बैंककर्मी से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने लिखी थी छेड़छाड़ की रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। महिला बैंककर्मी को बंधक बनाकर दो सगे भाइयों व उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। आशियाना पुलिस ने छेड़छाड़ में केस दर्ज किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी औरंगाबाद जागीर निवासी अरविंद, उसका भाई सचिन व साथी राम सुमिरन है। तीनों मजदूरी करते हैं। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ दस फरवरी को केस दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि आठ फरवरी को दोपहर में वह अपने सहयोगी के साथ बैंक के ग्राहक अरविंद की पॉलिसी की किस्त लेने उसके घर गई थीं। आरोपी ने रात में बुलाया था। रात 9:30 बजे पहुंचने पर आरोपी ने उन्हें घर में बंधक बना लिया था। तीनों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। फिर पीड़िता के बयान देने पर बाद में सामूहिक दुष्कर्म की धारा तरमीम कर दी गई थी। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें