फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धर्म छिपाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह पर एक और केस

Tue, 17 Feb 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। धर्म छिपाकर युवतियों से दोस्ती फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के खिलाफ लगातार शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। दिल्ली की एक और युवती ने खुद को राहुल बताने वाले कमरू जमाल व उसके छह दोस्तों पर गोमतीनगर थाने में दुष्कर्म, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दिल्ली के दरियांगज निवासी युवती के अनुसार, पांच साल पहले वह नाबालिग थी। सोशल मीडिया के माध्यम से वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात बिहार के किसनगंज निवासी कमरू जमाल से हुई थी। नौकरी का झांसा देकर कमरू ने उसे लखनऊ बुलाया था। आरोपी ने ब्राउन गर्ल कैफे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद लगातार ब्लैकमेल कर देह व्यापार कराने लगा। आरोपी के साथियों जफर हयात इदरीशी, आमिर, कमर हयात व तीन अन्य ने भी उसका शोषण किया। इसके बाद चिनहट स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार कराने लगे।
आरोप है कि गिरोह लड़कियों को अन्य राज्यों में भी भेजकर देह व्यापार कराता था। वह अजमेर से भागकर दिल्ली चली गई थी। दिल्ली में उसे कमरू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे भी हिम्मत आ गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के अनुसार, रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे। इस मामले में एक आरोपी कमर हयात इदरीशी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक कुल तीन केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें