तबले, गिटार और हारमोनियम की संगत संग बुधवार की शाम भजन सम्राट अनूप जलोटा ने यादगार बनाई। कभी भजनों संग तो कभी गजलों संग अपने चाहने वालों का दिल खुश कर तालियां लूटी।
सरगम कल्चरल सोसाइटी की ओर से दिवंगत सिन्नू महाराज नृत्याचार्य की याद में सजे पांचवें आयोजन को भजन सम्राट की अदाओं ने यादगार बनाया। गोमतीनगर के संत गाडगे जी प्रेक्षागृह में हुए रंग दे चुनरिया.. को सुनने के लिए हॉल भी खचाखच भरा रहा।
दुर्गा स्तुति और आराधना नृत्य पर प्रस्तुति के बाद भजन सम्राट ने शाम की शुरुआत ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन... से की।
भजन खत्म हुआ तालियां गूंजी तो मन्ना डे का जिक्र छिड़ने पर उनके गाये कस्में वादे प्यार वफा सब बातें हैं बातों का क्या... सुनाया।