फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो तो गली-गली हरिगुन गाने लगी..

Wed, 04 Sep 2013 09:31 AM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने भजनों से भक्ति सरिता में साक्षात ही गोता लगवा देने वाले अनूप जलोटा मंगलवार को शहर में थे और उनके मुरीद उनके गाये भजनों का लुत्फ ले रहे थे।
विज्ञापन


ऐसी लागी लगन.. मीरा हो गई मगन वो तो गली-गली हरिगुन गाने लगी.., रंग दे चुनरिया.., जैसे भजनों के बीच चुनिंदा गजलों को सुना भजन सम्राट अनूप जलोटा ने श्रोताओं को अपने रूहानी रंग में रंगा।

गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में गोमती नगर सर्वजनिन पूजा समिति के 25वें वर्षगांठ के मौके पर भजन संध्या सजी। कार्यक्रम की शुरुआत भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने प्रिय भजन ‘ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन..., से की।
विज्ञापन


संध्या में निर्मला कुमार ने मदन मोहन का लिखा नज्म- गीत यूं हसरतों के दाग, कंचन मिश्रा ने भजन तेरे मन में राम मन में राम को सुनाया। रत्नेश मिश्रा ने तबले, राजेश आर्या ने गिटार, श्याम अवस्थी ने साइड रिदम तथा सचिन चौहान ने की बोर्ड पर संगत दी।
विज्ञापन

उधर, भजन सम्राट अनूप जलोटा ने बातचीत में बताया कि वे जल्द ही दर्शकों के बीच सत्य साईं बाबा के रूप में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म सत्य साईं बाबा में वे सांई बाबा के किरदार में दिखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें