फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटीः वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से, जारी किया शेड्यूल

Thu, 13 Feb 2020 04:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से 30 अप्रैल तक होंगी। विवि ने बुधवार को बीए, बीएसी और बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षा कार्यक्रम लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in, www.luonline.in और संबंधित विभाग में भी उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन


परीक्षा हर साल की तरह दो पालियों में होंगी। बीएससी और बीकॉम की परीक्षा दूसरी पाली यानी दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक तथा बीए की परीक्षा पहली पाली में सुबह आठ बजे से 11 बजे के बीच होगी। लविवि ने अपने यहां सेमेस्टर प्रणाली लागू की है।

इसलिए स्नातक प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षा सेेमेस्टर प्रणाली पर हुई हैं। वार्षिक प्रणाली में द्वितीय वर्ष में फेल हुए परीक्षार्थियों के लिए वार्षिक प्रणाली की परीक्षा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


दो पेपर के बीच नहीं मिल रहा गैप: लविवि ने जो परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है उसमें दो प्रश्नपत्रों के बीच गैप नहीं मिल रहा है। ज्यादातर विषयों के प्रथम और द्वितीय पेपर के बीच भी कोई गैप नहीं दिया गया है। बीए के ज्यादातर विषयों के प्रश्नपत्र लगातार हैं। इससे दो पेपर के बीच में पढ़ाई का मौका नहीं मिलेगा।

बीए द्वितीय वर्ष की टाइमिंग

प्रतीकात्मक तस्वीर

 

देखें- टाइमिंग

lucknow university - फोटो : amar ujala



11 अप्रैल    संस्कृत, फंक्शनल संस्कृत, फ्रेंच, उर्दू, कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रथम
13 अप्रैल    संस्कृत, फंक्शनल संस्कृत, फ्रेंच, उर्दू, कंप्यूटर एप्लीकेशन द्वितीय
15 अप्रैल    संस्कृत, फंक्शनल संस्कृत, फ्रेंच, उर्दू, कंप्यूटर एप्लीकेशन तृतीय

देखें- बीए तृतीय वर्ष की टाइमिंग




 
विज्ञापन

बीएससी पार्ट थर्ड की टाइमिंग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें