उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एडिशनल एमडी अन्नपूर्णा गर्ग का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्हें नोएडा प्राधिकरण का एडिशनल सीईओ बनाया गया है।
कौन हैं नोएडा प्राधिकरण की नई एडिशनल सीईओ अन्नपूर्णा गर्ग
नोएडा प्राधिकरण की एडिशनल सीईओ बनीं अन्नपूर्णा गर्ग हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाली हैं। गर्ग ने दसवीं तक की पढ़ाई कान्वेंट स्कूल से और 12वीं एमवीएन सेक्टर-17 से पास हैं।
उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उनके पिता राजेंद्र गर्ग बिजनेसमैन हैं, जबकि मां मीना गर्ग गृहिणी हैं। अन्नपूर्णा गर्ग ने सिविल सेवा परीक्षा-2015 में 68वीं रैंकिंग प्राप्त की थी। उन्हें तीसरे प्रयास में यह सफलता मिली थी।