लखनऊ। गोमतीनगर के विजयंत खंड स्थित मिनी स्टेडियम में खेली जा रही अंडर-14 आइटा चैंपियनशिप में बुधवार को बालक एवं बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंकुर आलोक और कृष्णा सिंह ने वरीयता प्राप्ता खिलाड़ियों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बालक एकल वर्ग में बिहार के अंकुर आलोक ने सबसे बड़ा उलटफेर किया। पांचवीं वरीयता प्राप्त अंकुर ने दूसरे वरीयता प्राप्ता युवराज सिंह को 6-2, 2-6, 10-5 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। कृष्णा सिंह ने आठवीं वरीय प्राप्त अदम्य भदौरिया को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-1 से शिकस्त दी। इन दोनों खिलाड़ियों ने वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वियों को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
शीर्ष वरीयता प्राप्त हारिस खान ने छठी वरीयता प्राप्त मोहम्मद सूफियान को 6-3, 6-1 से हराया। वहीं, तीसरी वरीयता प्राप्त तेजस सिंह ने अनुयाज बाजपेयी को 6-0, 6-0 से मात दी। गैर वरीय सिया सिंह ने अन्वेषा सिंह को 7-6 (4), 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। शीर्ष वरीयता प्राप्त अनाया सेन ने अन्या को 6-1, 6-1 से हराया। दूसरी वरीयता प्राप्त सौंदर्या जायसवाल ने हिया चौहान को 6-0, 6-1 से हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त आशी किरण ने विरिका अग्रवाल को 6-1, 6-0 से शिकस्त देकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
शॉट लगातीं खिलाड़ी।
शॉट लगातीं खिलाड़ी।
शॉट लगातीं खिलाड़ी।