फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board result: ऑटो ड्राइवर की बिटिया ने हासिल किया प्रदेश में छठवां स्थान, आईआईटी कर देश सेवा का है सपना

Wed, 26 Apr 2023 09:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर की अंकिता बरनवाल ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में छठवां स्थान हासिल कर अपने परिवार को गौरवांवित किया है। उसके पिता ऑटो चलाते हैं वो आईआईटी कर देश की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ अंकिता बरनवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले में एक ऑटो ड्राइवर की बेटी ने कमाल किया है। यूपी बोर्ड से जारी किए गए हाईस्कूल के परिणाम में अंकिता बरनवाल ने छठी रैंक हासिल की है। आगे चलकर वो आईआईटी करना चाहती है ताकि जिले का नाम रोशन कर सकें।

विज्ञापन




कादीपुर के सूरापुर के रहने वाले परशुराम बरनवाल ऑटो चालक हैं। इसी के खर्च से वे अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। इनकी बिटिया अंकिता भी पढ़ने में होनहार है। कादीपुर के बरवारीपुर स्थित रणवीर राजकुमार इंटर कॉलेज से अंकिता ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। मंगलवार को जब इसका परिणाम आया तो परिवार वालों की खुशी का ठिकाना न रहा। अंकिता ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में 6ठवां स्थान हासिल किया है।

ये भी पढ़ें - एटीएम काटने में माहिर है 'एटीएम बाबा': बिहार में बैठे-बैठे कहीं भी करा देते हैं वारदात, 39 लाख की लूट की थी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - करोड़ों की ठगी करने वाला संजय शेरपुरिया एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, खुद को भाजपा नेताओं का बताया था करीबी





सेल्फ स्टडी से हासिल किया मुकाम
अंकिता ने किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया, सेल्फ स्टडी से उसने ये कमाल किया है। बेटी के टॉप करने पर पिता ने मिठाइयां मंगवाई और पूरे परिवार के साथ खुशियां बांटी। आगे चलकर अंकिता आईआईटी में दाखिला लेकर परिवार और जिले दोनों का नाम रोशन करना चाहती है। अंकिता की मां सुमन की मानें तो उन्हें ये उम्मीद नहीं थी। बहरहाल वो चाहती हैं अंकिता और आगे बढ़े और सबका नाम रोशन करे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें