फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकल नृत्य में अंजली व गायन में युवराज ने मारी बाजी

Mon, 17 Feb 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जगजीत इंटर कॉलेज इकौना में  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में रविवार से दो दिवसीय भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ। पर्यटन विभाग के निदेशक राजेश कुमार अहिरवार, एसडीएम इकौना ओमप्रकाश व प्रधानाचार्य घनश्याम ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसडीएम ने कहा कि भारत नेपाल का मैत्रीपूर्ण संबंध सांस्कृतिक धरोहर की तरह है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कैंपस मार्टिस एकेडमी इकौना की आराध्या सोनी प्रथम, सत्या द आर्यन विद्यालय की रुचिका पांडेय द्वितीय और विद्याश्री विद्यालय नारायणपुर की वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, एकल नृत्य में अंजलि प्रथम, श्री सूर्य भारती विद्यापीठ गिलौला के सौरभ पाठक द्वितीय और जगतजीत के पीयूष तृतीय स्थान पर रहे।
गायन में भारती निगम विद्यापीठ के युवराज ओझा प्रथम व विद्याश्री विद्यालय नारायणपुर इकौना की वैष्णवी शुक्ला द्वितीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय की महक शर्मा प्रथम व नाटक में सीआरवी इंटर कॉलेज के दीपांशु पांडेय अव्वल रहे। कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें