फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अनिरुद्ध और लक्ष्य अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में मंगलवार को भारत शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। 400 मीटर की दौड़ में अनिरुद्ध और लक्ष्य को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन


महिला वर्ग में आयुषी व मेघा विजेता बनीं। अलग-अगल प्रतियोगिता में भावना, अर्पूवा, स्नेहा, सुमेधा व वंशिका विजेता रहीं। इसाबेला थोबर्न स्कूल के चेयरमैन ललित ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को ट्राॅफी, गोल्डमेडल, सिल्वर मेडल और कांस्य पदक दिए गए। प्रतियोगिता में अंडर-17 व 19 वर्ष आयु के बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के तहत 100 मीटर दौड़, 200 मीटर, 400 मीटर, ऊंची कूद, लंबी कूद, रिले दौड, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक और भाला फेंक हुआ।

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के सभी प्रांतों से 250 प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा, गोपीनाथ इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य आलोक मिश्र व अग्रसेन इंटर काॅलेज चौक के प्रधानाचार्य डॉ. लाल प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्राॅफी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें