फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुड़े पैरों की समस्या से जूझ रही महिला को पीजीआई में मिली राहत

विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई।
विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के डॉक्टरों ने मुड़े पैरों की समस्या से जूझ रही 46 वर्षीय महिला की सर्जरी कर राहत दिलाई है। इस सर्जरी में एक साथ दो प्रक्रियाएं की गईं, जो आमतौर पर देखने में कम आती हैं।
विज्ञापन

हड्डी रोग विभाग के डॉ. अमित कुमार ने बताया कि लखनऊ निवासी महिला ऑस्टियोआर्थराइटिस के साथ ही मुड़े पैरों की समस्या से ग्रसित थीं। इससे उन्हें घुटने में दर्द और चलने-फिरने में कठिनाई होती थी। पैर मुड़े होने से उनके घुटने के अंदरूनी हिस्से पर बहुत दबाव पड़ रहा था। इसके चलते हड्डी में पाया जाने वाला कार्टिलेज नष्ट हो गया था। पारंपरिक उपचार विफल होने पर सर्जरी ही अंतिम विकल्प बचा था। इसके लिए दो स्तरीय सर्जरी की योजना बनाई गई। पहले चरण में आर्थ्रोस्कोपिक माइक्रोफ्रैक्चर किया गया। इसमें आर्थ्रोस्कोप की सहायता से घुटने में छोटे-छोटे छेद बनाए गए, जो हड्डी के नीचे नए फाइब्रोकार्टिलेज बनने की प्रक्रिया बढ़ाते हैं। इससे जोड़ों में कुशनिंग बढ़ती है और दर्द में राहत मिलती है। दूसरे चरण में हाइब्रिड हाई टिबियल ऑस्टियोटॉमी के तहत टिबिया (पिंडली की हड्डी) को सटीक रूप से काटकर दोबारा आकार दिया गया। इससे शरीर के वजन का भार घुटने के क्षतिग्रस्त आंतरिक हिस्से से हटकर स्वस्थ बाहरी हिस्से पर शिफ्ट हो गया। इस तरह से कार्टिलेज और मुड़े पैर दोनों ही समस्याएं एक साथ दूर हो गईं। इस तरह से महिला का घुटना प्रत्यारोपित करने की आशंका दूर हो गई। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें