सिरसिया के सोनबरसा में आयोजित कार्यक्रम में पशुपालको को पशु आहार प्रदान करते जिला पंचायत अध्यक्
श्रावस्ती। सिरसिया के सोनबरसा में शुक्रवार को पशुपालन विभाग की ओर से पशुधन जागृति अभियान के तहत पशु प्रजनन उर्वरता शिविर, गोष्ठी व पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने गोपूजन कर इसकी शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि सरकार गो-पालन पर अहेतुक सहायता दे रही है। उन्होंने पशुपालकों को पशु आहार व कैल्शियम आदि का वितरण भी किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जितेन्द्र जायसवाल, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. शशिकांत गुप्ता, डॉ. अनिल सिंह व डॉ. सर्वेश कुमार त्रिपाठी ने पशुपालकों को पशुपालन के फायदे व उनकी देखरेख के बारे में जागरूक किया। इस दौरान शिवकुमार, घनश्याम पाठक, सुनील तिवारी, अंकित कुमार सहित काफी संख्या में पशुपालक व किसान मौजूद रहे।
छात्रों ने थारू गांव का किया भ्रमण
श्रावस्ती। जवाहर नवोदय विद्यालय संभारपुरवा भिनगा के छात्रों का दल शुक्रवार को प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सिरसिया पहुंचा। जहां थारू जनजाति बाहुल्य कटकुइयां कला व मोतीपुर कला गांव जाकर उनके कल्चर के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रधानाचार्य ने उन्हें आवश्यक जानकारी दी।
निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित
श्रावस्ती। सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय कोयलहवा में शुक्रवार को आरएसएस की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सीतापुर आंख अस्पताल से आए डाॅ. अनुज्ञा दीप ने 120 ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण कर जरूरतमंदों का निशुल्क चश्मा दिया। वहीं ऑपरेशन के लिए चिह्नित लोगों को सीतापुर अस्पताल ले जाया जाएगा। इस मौके पर अरविंद मिश्रा, जिला प्रचारक भानु प्रकाश व अनिल सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।