फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल गुप्ता बने यूपी आईएएस एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

Sat, 25 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अनिल कुमार गुप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्व परिषद के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता ने यूपी आईएएस एसोसिएशन के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने 31 मई को सेवानिवृत्त हुए राकेश बहादुर का स्थान लिया है।
विज्ञापन


1979 बैच के आईएएस अनिल मुख्य सचिव आलोक रंजन के बाद सूबे में सबसे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल 30 सितंबर तक रहेगा। राजभवन कॉलोनी स्थित सीएसआई सभागार में शुक्रवार को एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक में सचिव भुवनेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने नए अध्यक्ष का स्वागत किया।

इसके बाद एसोसिएशन की कार्यकारिणी में शामिल उन बैच प्रतिनिधियों के स्थान पर नए प्रतिनिधि शामिल किए गए जिनका स्थानांतरण मुख्यालय से बाहर हो गया है। 1989 बैच के आईएएस अमित मोहन प्रसाद के स्थान पर बैच प्रतिनिधि के रूप में मोनिका सहगल गर्ग को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह 2010 बैच के आईएएस आशुतोष निरंजन के स्थान पर भवानी सिंह खंगारौत और 2012 बैच के आईएएस अरुण कुमार के स्थान पर लखनऊ के सीडीओ प्रशांत शर्मा बैच प्रतिनिधि बनाए गए हैं।

2013 के बैच प्रतिनिधि के रूप में लखनऊ में जॉइंट मजिस्ट्रेट राजकमल को शामिल किया गया है। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास दीपक त्रिवेदी, प्रमुख सचिव नियोजन अरुण सिन्हा, कौशल विकास मिशन के निदेशक सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें