प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने शुक्रवार को बसपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा।
कानपुर के बिठूर में एक पुल के लोकार्पण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद न तो नेताजी (मुलायम सिंह) के हुए और न ही मायावती के। वे भरोसे के लायक नहीं हैं। बसपा छोड़ने के बाद उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।
किस पर क्या कहा
मुख्तार अंसारी पर : मुख्तार नहीं, उनके भाई अफजाल अंसारी को सपा जॉइन कराई है। पार्टी में सिर्फ लोहिया की विचारधारा मानने वालों को ही शामिल किया जाएगा।