फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमिका से क्षुब्ध युवक का फंदे से लटका मिला शव

Mon, 24 Apr 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र में किसी बात को लेकर प्रेमिका से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार को उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पिता ने शव को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत चुकी थी।
विज्ञापन

बछरावां कस्बे के महराजगंज रोड पर समाधानेश्वर मंदिर के निकट रहने वाला आशाराम चौधरी का 26 वर्षीय बेटा विवेक जयमाल स्टेज डेकोरेशन का कार्य करता था। सोमवार की सुबह विवेक का शव घर के कमरे में छत की धन्नी में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। पिता आशाराम, बहन मुस्कान आंगन में सो रहे थे। सुबह जब पिता उठा तो बेटे का शव फंदे से लटक रहा था। पिता आशाराम ने बेटे को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने बताया कि उसका एक लडक़ी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। इससे वह काफी परेेेशान रहता था। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें