फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वालों ने पकड़ा गाय से भरा ट्रक, लगा दी आग

Wed, 07 Oct 2015 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अंबडेकरनगर जिले में गांव वालों ने गाय से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। बाद में उस ट्रक में आग लगा दी गई।
विज्ञापन


अंबडेकरनगर जिले के मालीपुर थानाक्षेत्र के सल्लाहपुर गांव में गांव वालों एक ऐसी गाड़ी को पकड़ लिया जिसमें 11 गाय लदी हुई थीं। यह खबर मिलते ही कि गाड़ी में गाय हैं लोगों ने उस गाड़ी को घेर लिया।

चालक व क्लीनर मौका देख फरार हो गए, लेकिन ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पहले उसकी जमकर पिटाई की, और फिर पुलिस को सौंप दिया।

इससे पहले आक्रोशित लोगों ने पशुओं को गाड़ी से नीचे उतारा और वाहन में आग लगा दी। बाद में पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


आजमगढ़ जनपद से जुड़े पिकअप वाहन से पशुओं को सुल्तानपुर जनपद ले जाया जा रहा था। बरामद सभी पशुओं को लेकर अनुमान है कि उन्हें विभिन्न गांवों से चोरी कर एकत्र किया गया, और उन्हें वध के लिए ही बेचने की तैयारी थी। 

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक पिकअप पर कुछ लोग पशु लादकर धवरुआ होते हुए सुल्तानपुर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सलाहपुर अकबालपुर गांव से एक ट्रैक्टर ट्राली मुख्य मार्ग पर आ रही थी। ट्रैक्टर ट्राली को अचानक सड़क पर आता देख पिकअप चालक ने तेज ब्रेक लगा दी।

इससे पिकअप का एक्सेल टूट गया, और वाहन घूमकर बीच सड़क पर ही रुक गया। वाहन खराब हो जाने पर पिकअप में सवार चालक, क्लीनर व एक अन्य व्यक्ति भागने लगा।

इस पर ट्रैक्टर पर सवार लोगों ने उनका पीछा किया। चालक व क्लीनर तो फरार होने में सफल रहे, लेकिन एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे पकड़ कर वाहन के पास लाया गया। इसी बीच इर्द गिर्द के कुछ अन्य लोग भी एकत्र हो गए।

लोगों ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई की। बाद में पिकअप में देखा तो 4 बछड़े, 1 गाय, 1 बछिया, एक पड़िया के अलावा 4 बकरी अत्यंत क्रूरतापूर्वक ढंग से लदी थी।

सभी के पैर बुरी तरह बांधे गए थे, और सभी पशु अत्यंत सुस्त थे। इनमें से एक गोवंशीय पशु की हालत बदतर थी। ग्रामीणों में इससे और ज्यादा आक्रोश फैल गया।

उन्होंने सभी मवेशियों को पिकअप से नीचे उतारा और इसके बाद वाहन में आग लगा दिया। इस बीच मालीपुर पुलिस व जलालपुर से फायर टीम भी मौके पर पहुंची। फायर टीम ने वाहन में लगाई गई आग पर काबू पाया।

पकड़े गए युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान आजमगढ़ के फूलपुर निवासी तबरेज के रूप में हुई है। जिस वाहन में आग लगाया गया, उसका रजिस्ट्रेशन भी आजमगढ़ जनपद का है। पुलिस वाहन स्वामी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ग्रामीणों का मानना है कि वाहन में लदे सभी मवेशी चोरी के ही हैं। यह भी माना जा रहा है कि इन्हें वध के लिए बेचने ही सुल्तानपुर ले जाया जा रहा था। बरामद सभी पशुओं को ग्रामीणों ने अपने पास रख लिया है।
विज्ञापन


एसओ ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डेय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें