ट्रेनों में मच्छरों व कॉकरोच के आतंक से सफर करना मुहाल है। सीटों पर बैठना मुश्किल हो गया है। यह हाल तब है जब ट्रेनों में पेस्ट कंट्रोल पर रेलवे प्रशासन लाखों रुपये खर्च करने की बात कहता है। सफर में समस्याएं यहीं पर खत्म नहीं होतीं। ट्रेनों में पानी, बदबू, गंदगी की भी शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं।
गाड़ी संख्या 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-3 में सफर कर रही यात्री अंतरा ने गुरुवार को ट्विटर पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक से बोगी में कॉकरोच होने की शिकायत की। कहा, सीटों से लेकर शौचालय तक में कॉकरोच भरे हैं।
वहीं 15113 लखनऊ जंक्शन कचहरी एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री अश्विनी जायसवाल ने भी ट्वीट कर रेल मंत्रालय से शिकायत की कि मच्छरों ने बोगी में बैठना मुश्किल कर दिया है। साथ ही तंज कसा कि क्या अब मच्छर वाली क्रीम लेकर सफर करना पड़ेगा। कमोबेश ऐसी ही शिकायतें पंजाब मेल, बेगमपुरा, दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस आदि में भी सामनें आईं।
बिजली गुल, यात्री पसीने से तरबतर
डेमो
बोगियों में बिजली नहीं होने से यात्री पसीने से तरबतर हो रहे हैं। 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी एस-1 की सीट नंबर 37 पर यात्रा कर रहे रुपिंदर यादव ने चार्जिंग जैक गायब होने की शिकायत की। वहीं, 12589 गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी एस-5 की सीट संख्या 18 के यात्री विकास मिश्र ने डीआरएम से बोगी में बिजली न होने की शिकायत की।
पानी का संकट
डेमो
- फोटो : डेमो
गोमतीनगर निवासी पुष्पक ने शिकायत दर्ज कराई कि लखनऊ जंक्शन के वाटर प्वॉइंट्स पर सस्ते व किफायती मिनरल वाटर के लिए बोतलें नहीं मिलतीं। इससे पानी तक यात्री नहीं ले पा रहे हैं। 12531 गोरखपुर लखनऊ इंटरसिटी की डी-5 बोगी के मुसाफिर राकेश कुमार ने कहा कि पानी नहीं होने से सफर मुश्किल हो गया।
बदबू के बीच सफर की मजबूरी
डेमो
12524 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी के यात्री सुबोध चौहान ने डीआरएम को ट्वीट किया कि कोच में भयंकर गंदगी है और शौचालयों से बदबू आ रही है। वहीं 12571 हमसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-12 में यात्रा कर रहे जेके श्रीवास्तव ने गंदे बेडशीट, तकिया व कंबल देने का मामला उठाया है।
ट्ेन