फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहन के प्रेम विवाह करने से खफा युवक ने साथियों संग मिलकर की जीजा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में रहने वाले ई रिक्शा चालक राहुल साहू (24) को उनके साले गुलशन ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर आठ जून को अगवा कर लिया। इसके बाद सिर पर डंडा मारकर उनकी हत्या कर दी। आरोपियों ने सरोजनीनगर के पिपरसंड के जंगल में वारदात को अंजाम दिया और शव को एक सूखे नाले में फेंक कर मिट्टी डाल दी। बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। बुधवार को राहुल की मां ने बेटे का अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए गुलशन व उसके साथियों के खिलाफ कृष्णानगर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात खुल गई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने राहुल का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन


मूलरूप से सीतापुर निवासी राहुल परिवार सहित कृष्णानगर के केसरीखेड़ा इलाके में रहते थे। उनकी मां सविता साहू के मुताबिक, राहुल ने एक साल पहले मोहल्ले के रहने वाले गुलशन की बहन मंजू से प्रेम-विवाह किया था। गुलशन इस बात से नाराज था। सविता ने बताया कि गत दो जून को मोहल्ले में ही एक युवती की शादी थी। राहुल छोटे भाई आशीष के साथ शादी में गए थे। वहां गुलशन व उसके साथी भी मौजूद थे। उन लोगों ने मिलकर राहुल को पीटा था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। सविता के अनुसार, आठ जून की रात राहुल घर से निकला और लापता हो गया। उसका कुछ पता नहीं चलने पर 10 जून को कृष्णानगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को राहुल की मां ने गुलशन यादव, लवकुश यादव, सूरज रावत और सूरज गुप्ता पर राहुल को ई रिक्शे से अगवा कर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए कृष्णानगर थाने में केस दर्ज कराया।

पीछे से सिर पर डंडा मारकर की हत्या, मिट्टी डालकर शव को छुपाया

एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस को नामजद आरोपियों पर शक था। वह लोग अपना मोबाइल बंद कर भागे हुए थे। बुधवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ की गई तो आरोपियों ने राहुल की सरोजनीनगर के पिपरसंड स्थित जंगल में सिर पर डंडे से वार कर हत्या करने की बात कबूली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जंगल में बने एक सूखे नाले में मिट्टी के नीचे दबे राहुल के शव को बरामद किया। एसीपी का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। राहुल के परिवार में पिता मुन्ना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें