फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हुनर और देशभक्ति के रंगों से सजी अंदाजियंस प्रदर्शनी

विज्ञापन
हुसैनाबाद स्थित फ्रेगरेंस पार्क में अंदाजियंस प्रदर्शनी का शुभारंभ करतीं अस्मा हुसैन व अन्य।
विज्ञापन
लखनऊ। अंदाज ए लखनऊ की ओर से शनिवार को हुसैनाबाद स्थित फ्रेगरेंस पार्क में अंदाजियंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। फैशन डिजाइनर व शिक्षाविद् अस्मा हुसैन ने इसका शुभारंभ किया। प्रदर्शनी की शुरुआत देशभक्ति की थीम के साथ हुई।
विज्ञापन

संस्था की संस्थापक नेहा परवीन ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं को अपने उत्पाद और हुनर प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इसमें लखनऊ के अलावा महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से आए प्रतिभागियों ने हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, खानपान और कला से जुड़े उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। पहले दिन तिरंगे के जरिये राष्ट्रीय एकता और विविधता का संदेश दिया गया। शाम को 'शाम-ए-गजल' का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में हाथ से बनी ज्वैलरी, कपड़ों पर हस्तकारीगरी, खुशबूदार मोमबत्तियां, डिजाइनर दीये, ब्रेसलेट, झुमके और आकर्षक एक्सेसरीज लोगों को पसंद आ रही हैं।

हुसैनाबाद स्थित फ्रेगरेंस पार्क में अंदाजियंस प्रदर्शनी का शुभारंभ करतीं अस्मा हुसैन व अन्य।

हुसैनाबाद स्थित फ्रेगरेंस पार्क में अंदाजियंस प्रदर्शनी का शुभारंभ करतीं अस्मा हुसैन व अन्य।

हुसैनाबाद स्थित फ्रेगरेंस पार्क में अंदाजियंस प्रदर्शनी का शुभारंभ करतीं अस्मा हुसैन व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें