फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 4.34 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राहुल कुमार से बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो बदमाश 4.34 लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए। बैग में मोबाइल फोन भी रखा था। पीड़ित ने शनिवार शाम एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


गोसाईंगंज के महुरा खुर्द गांव निवासी राहुल कुमार की मुंशीगंज में आइडियल मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पास यूनियन बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे बाइक से घर जा रहे थे। खड़ंजा मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और रुपयों से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने राहुल को धक्का देकर गिरा दिया। वारदात के बाद बदमाश अमेठी की ओर भाग गए।

न शोर मचाया, न कंट्रोल रूम पर दी सूचना
पुलिस राहुल के साथ हुई लूट की घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का तर्क है कि पीड़ित ने घटना के बाद न तो शोर मचाया और न ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। शनिवार शाम वह सीधे शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें