अमेठी जिले के पीपरपुर थानाक्षेत्र के जनता नगर में कुछ अराजक तत्वों ने गुरुवार की रात बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी जिससे लोग आक्रोशित हो गए।
मामले की जानकारी पर उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह और सीओ पीयूष कांत पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे।
दरअसल, शुक्रवार छह दिसंबर को बाबा साहेब की पुण्यतिथि है जिसे लेकर सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
अमेठी के जनता नगर में कार्यक्रम से पहले ही मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर देने से इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया।