फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा : लखनऊ विवि यहीं रुके नहीं, ग्लोबल रैंकिंग में जगह बनाएं, लविवि में नेतृत्व की क्षमता

Tue, 30 Aug 2022 04:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ विवि के न्यू कैम्पस में फार्मेसी इंस्टीट्यूट की नई बिल्डिंग के शिलान्यास व इंजीनियरिंग संकाय की नई बिल्डिंग के उद्घाटन के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने लखनऊ विश्वविद्यालय को नैक में एप्लस प्लस रैंकिंग की बधाई देते हुए कहा है कि विवि यहीं रुके नहीं बल्कि ग्लोबल रैंकिंग में जगह बनाये। विवि के पास ऐसा सब कुछ है कि वह पूरे देश का नेतृत्व कर सकती है। विदेशों की यूनिवर्सिटी को टक्कर दे सकती है। आप सभी वर्ल्ड रैंकिंग की तैयारी में लग जाएं।

विज्ञापन

विवि के न्यू कैम्पस में फार्मेसी इंस्टीट्यूट की नई बिल्डिंग के शिलान्यास व इंजीनियरिंग संकाय की नई बिल्डिंग के उद्घाटन के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थी। राज्यपाल ने यह भी कहा कि विवि व कार्यदायी संस्था यह भी ध्यान रखे कि इसका काम समय से और पारदर्शी तरीके से पूरा हो। विवि इसके लिए एक मोनिटरिंग कमेटी का भी गठन करे। उन्होंने यह भी कहा कि आज संवेदनशीलता कम हो रही है। हमारा प्रयास हो कि टीचिंग मेथड में मोरल को शामिल करें। विवि का काम है कि छात्रों के मोरल को बढ़ाये। इस अवसर पर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, रजिस्ट्रार डॉ. संजय मेधावी, सभी डीन्स व शिक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें