फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदीबेन पटेल ने ली यूपी के राज्यपाल पद की शपथ, सीएम सहित कई नेता समारोह में पहुंचे

Mon, 29 Jul 2019 02:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आनंदीबेन पटेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली। लखनऊ के राजभवन में आयोजित समारोह में उन्होंने शपथ ली।समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता पहुंचे जिन्होंने नए राज्यपाल से मुलाकात भी की।

विज्ञापन


समारोह शुरू होने से पहले राज्यपाल ने गार्ड ऑफ ऑनर लिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कई अन्य नेता भी उनसे मिले। 

आनंदीबेन पटेल - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने राज्यपाल को शपथ दिलाई। समारोह से पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भी आनंदीबेन से मुलाकात की। 

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अब उत्तर प्रदेश की 25वीं राज्यपाल बनी हैं। उन्हें देश के सबसे बड़े राज्य की पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव हासिल हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य मंत्री - फोटो : amar ujala

राज्यपाल बनने के बाद उनके बाद उनके पास होंगे यह विशेष अधिकार...

  • विधानसभा में पास हुए बिल राज्यपाल की सहमति के बिना कानून नहीं बन सकते हैं.
  • राज्य के महाधिवक्ता, लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों को भी राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है.
  • राष्ट्रपति राज्य के हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति करते वक्त उस राज्य के राज्यपाल से सलाह लेते हैं.
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें