नई कार्यकारिणी में चुने गए पदाधिकारी।
लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ के नए पदाधिकारी का चुनाव रविवार को आमसभा में सहमति के जरिये हो गया। इसमें आनंद वर्मा को दोबारा अध्यक्ष और समीर इकलाख को महामंत्री चुना गया है। नगर निगम कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अकील ने निर्वाचित पदाधिकारी के नाम की घोषणा की।
नगर निगम कार्यालय में हुई आमसभा में अब्दुल तनवीर संरक्षक, मोहम्मद शोएब, हेमंत कुमार और सुखदेव प्रसाद यादव उपाध्यक्ष, मिर्जा इरशाद बेग, विजय लक्ष्मी और रेखा यादव मंत्री, अर्जुन यादव संगठन मंत्री, निखलेश खरे प्रचार मंत्री और शत्रोहन लाल कार्यालय मंत्री, अनुज गुप्ता और जाकिर अली संयुक्त मंत्री, विशाल श्रीवास्तव सलाहकार, यश प्रकाश गुप्ता कोषाध्यक्ष और शिव शंकर राय उप कोषाध्यक्ष, मोहम्मद शमशाद, पवन पाल, अरुण पाल और मोहम्मद जमा कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। इस मौके पर राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और विद्युत सुरक्षा निदेशालय यूपी के उपाध्यक्ष पवन गौड़ मौजूद रहे।