सुल्तानपुर- अयोध्या- प्रयागराज राजमार्ग पर सुल्तानपुर के लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग के ओवर ब्रिज पर रविवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक ने सुल्तानपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सपा नेता पृथ्वी पाल यादव के स्कोर्पियो वाहन में टक्कर मार दी। वाहन में सात लोग सवार थे लेकिन सभी बाल-बाल बच गए।