फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 20 साल बाद आवास विकास के मकान खरीदने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आवास विकास परिषद करीब 20 साल बाद मकान खरीदने का अवसर लाया है। सुल्तानपुर रोड स्थित अवध विहार योजना के सेक्टर-चार में 94 मकान बनाए जा रहे हैं। वेबसाइट upavp.in पर इनका पंजीकरण खोल दिया गया है जो 25 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस योजना में पहली बार मकान बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद के संपत्ति अधिकारी अमित शुक्ला ने बताया कि 60 से 121.89 वर्गमीटर तक के इन मकानों की कीमत 42.50 से 80 लाख रुपये के बीच है। स्ववित्त पोषित योजना में बनाए जा रहे मकान अर्ध-सुसज्जित (सेमी फिनिशड) होंगे। आवेदकों को वेबसाइट से बुकलेट खरीदनी होगी। पंजीकरण फॉर्म का शुल्क 1000 रुपये है। सामान्य वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क मकान की कीमत का पांच प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए ढाई प्रतिशत है। आवंटन लॉटरी से होगा। 15 सितंबर 2031 को कब्जा दे दिया जाएगा।


एकमुश्त भुगतान पर छूट, किस्त की भी सुविधा
45 दिन में पूरा भुगतान करने पर आवास विकास छह प्रतिशत, 60 दिन में पैसा चुकाने पर पांच प्रतिशत और 90 दिन में कीमत अदा करने पर चार प्रतिशत की छूट देगा। इसी तरह 60 और 62.72 वर्गमीटर वाले मकान को 144 और 121.89 वर्गमीटर के मकान का पैसा आवंटी 120 किस्तों में अदा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



योजना में मिल रहे मकान
34 मकान 60 वर्गमीटर के बनेंगे। कीमत 42.50 लाख रुपये।
32 मकान 62.72 वर्गमीटर के होंगे। कीमत 44.25 लाख रुपये।
28 मकान 121.89 वर्गमीटर के होंगे। कीमत 80 लाख रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें