फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश से अमीनाबाद में गिरा पुराना पेड़, 20 गाड़ियां दबीं

विज्ञापन
पेड़ काटकर गाड़ियां निकालते हुए।
विज्ञापन
लखनऊ। सोमवार को रुक-रुक कर हुई बारिश से अमीनाबाद में 100 साल पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। इससे करीब 20 दोपहिया गाड़ियां दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि कोई घायल या चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

अमीनाबाद के पार्षद शफीकुर्रहमान चचा ने बताया कि पुराने दवा बाजार नया गांव पश्चिम में उनके घर के ठीक सामने पुराना पीपल का पेड़ था, जो दोपहर करीब दो बजे पेड़ गिर गया। बारिश के चलते उस समय वहां पर कोई नहीं था, वरना वहां बच्चे खेलते रहते हैं और व्यापारी भी रहते हैं। काफी गाड़ियां भी खड़ी रहती हैं। पेड़ गिरने से 20 दोपहिया गाड़ियां दब गईं। इनमें से कई के तो दो टुकड़े हो गए। नगर निगम टीम को जानकारी दी गई। उसने दो घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर हटाया।
कश्मीरी मोहल्ले में गिरा जर्जर भवन
पुराने शहर के कश्मीरी मोहल्ला इलाके में गिरधारा सिंह इंटर कॉलेज के पास जर्जर मकान का एक हिस्सा सुबह करीब 11 बजे गिर गया। इससे किसी के चोटिल होने की जानकारी नहीं है। नगर निगम जोन छह के जोनल अभियंता झिल्लू राम ने बताया कि मकान मालिक को पहले आठ बार नोटिस दिया जा चुका है कि वह मकान की मरम्मत करा लें या उसे गिरा दें, लेकिन उसने कुछ नहीं किया। ऐसे में एक बार और नोटिस दिया गया है कि वह एक सप्ताह में उसकी मरम्मत कराए या गिराए। यदि कोई हादसा होता तो वह जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


नाला-नाली चोक, सड़कों पर भरा पानी
नाले-नालियां चोक होने से पुराने शहर सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। सआदतगंज कोतवाली के पास सड़क पर जलभराव होने से गाड़ियां बंद हो गईं। लोगों को उन्हें खींचना पड़ा। कई लोग पानी में गिरकर चोटिल भी हो गए। लोगों का कहना है कि जलभराव न हो उसको लेकर यहां पर पुलिया बनाई जानी थी, लेकिन वह नहीं बनाई गई। अवध विहार योजना में भागीरथी एन्क्लेव के सामने की सड़क पर भी जलभराव हुआ। जानकीपुरम विस्तार, कपूरथला चौराहा, डालीगंज अंडरपास, मवैया अंडरपास और गोमतीनगर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें