अयोध्या जिले की कोतवाली रुदौली क्षेत्र के हीरापुरवा गांव निवासी सर्वजीत लोधी (62) पुत्र संगई की करंट लगने से मौत हो गई। दीपावली की तैयारी को लेकर छत की साफ सफाई करते समय वह 11 हजार एचटी लाइन की चपेट में आ गए और झुलसकर उनकी मौत हो गई।
घटना से परिजनों के लिए दीपावली मातम में बदल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दिन में लगभग साढ़े दस बजे सर्वजीत लोधी छत की साफ सफाई कर रहे थे। छत से गुजरी विद्दुत सप्लाई तार की चपेट में आकर गंभीर अवस्था में सुलझ गए।
परिजन उन्हें लेकर निकटतम सीएचसी समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुदौली पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटी हैं। बड़ी बेटी गुड़िया छोटी बेटी रीना पत्नी श्याम कला व नाती भोला का रो रो कर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंचे विधायक रामचंद्र यादव ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया तथा हर संभव मदद करने का अश्वासन दिया। कोतवाल शशिकांत यादव ने बताया की दीपावली पर्व की तैयारी के लिए सर्वजीत छत की साफ सफाई कर रहे थे। विद्दुत लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।