अयोध्या जिले के थाना महाराजगंज क्षेत्र के कादीपुर विसवा माझा गांव में एक महिला की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई है। उसका खेत गन्ने के खेत में पड़ा मिला है।
अयोध्या जिले के थाना महाराजगंज क्षेत्र के कादीपुर विसवा माझा गांव में गन्ने के खेत में मंगलवार की देर शाम एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। मृतका के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से किए गए वार के निशान हैं। संभावना जताई जा रही है महिला की हत्या की गई है।
विज्ञापन
महिला के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राधा पत्नी सुनहरी (65) निवासी गांव परौली थाना बिल्सी जिला बदायूं के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने गांव की एक महिला सुनीता को हिरासत में लिया है जबकि उसका पति नन्हे फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार नन्हे भी बदायूं का निवासी है। मृतका को वही लेकर इस गांव में लेकर आया था। थाना प्रभारी अनुपम मिश्रा ने बताया केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।