फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए बना एक परीक्षा केंद्र

Thu, 13 Feb 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से 27 फरवरी से बोर्ड परीक्षा का आयोजन होगा। जिले में अध्ययनरत 156 छात्रों के लिए एक परीक्षा केंद्र बना है। हालांकि छात्रों को परीक्षा देने के लिए 30 से 35 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा के लिए गिलौला क्षेत्र के सुरभारती निगम विद्यापीठ गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां अध्ययनरत 59 छात्रों को संस्थागत परीक्षा का लाभ मिलेगा।
वहीं इकौना क्षेत्र के श्रीराम जानकी संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय के 68 व कटरा स्थित चंद्रभान संस्कृत शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय के 29 छात्र परीक्षा देंगे। जबकि श्रीराम जानकी संस्कृत विद्यालय के 25 व चंद्रभान संस्कृत शिक्षण संस्थान के छात्रों को 35 किलोमीटर की दूरी तय करके परीक्षा देनी होगी। डीआईओएस मिथिलेश कुमार ने बताया कि छात्रों की संख्या कम होने के कारण एक ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें