फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कथक, गायन और वादन से सजी शाम

विज्ञापन
कथक, गायन और वादन से सजी शाम
विज्ञापन
लखनऊ। किसी ने पहली बार मंच पर कथक के कदम थिरकाए तो किसी ने शास्त्रीय गायन और वादन से अपनी पहचान बताई। मंगलवार को बिरजू महाराज कथक संस्थान के वार्षिक कार्यक्रम ''रुनझुन'' में नए और अनुभवी विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में सजे इस कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संगीत की सुंदर झलक देखने को मिली।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) एके मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर और उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने ''नागेंद्र हाराय'', राग तोड़ी की बंदिश और तराना प्रस्तुत किया। तबले और हारमोनियम पर राग यमन के साथ ''सारे जहां से अच्छा'' की प्रस्तुति हुई।

कथक में ''जागिए गोपाल लाल'', ''बरसन लागी रे बदरिया'' और शिव के नटराज स्वरूप पर आधारित ध्रुपद रचना ''डमरू हर कर बाजे'' ने खूब सराहना बटोरी। तीनताल में तराना और नृत्य जुगलबंदी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आनंद दीक्षित, नीतीश भारती और कृष्ण कुमार मौर्य ने संगत की।

कथक, गायन और वादन से सजी शाम

कथक, गायन और वादन से सजी शाम

कथक, गायन और वादन से सजी शाम

कथक, गायन और वादन से सजी शाम

कथक, गायन और वादन से सजी शाम

कथक, गायन और वादन से सजी शाम

कथक, गायन और वादन से सजी शाम

कथक, गायन और वादन से सजी शाम

कथक, गायन और वादन से सजी शाम

कथक, गायन और वादन से सजी शाम

कथक, गायन और वादन से सजी शाम

कथक, गायन और वादन से सजी शाम

कथक, गायन और वादन से सजी शाम

कथक, गायन और वादन से सजी शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें