लखनऊ। नवाबों के शहर में रविवार की शाम सात समंदर पार की संस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आई। गोमती नगर स्थित होटल हयात रीजेंसी में ''शीराज टूर्स'' की ओर से 'मलेशिया कार्निवाल' का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने खूबसूरत प्रस्तुतियों के जरिये राजधानी की शाम को मलेशियाई संस्कृति के रंगों से सजा दिया। साथ ही, इसमें सुर, स्वाद और परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्निवल के आयोजक एसएमए शीराज ने बताया कि उत्सव का मुख्य उद्देश्य मलेशिया के विविध पर्यटन स्वरूप को भारतीय दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करना है। भारत और मलेशिया दोनों ही अपनी सांस्कृतिक विविधता के लिए जाने जाते हैं। इस मंच के माध्यम से हमने मलेशिया की कला, संगीत और परंपराओं को एक विशेष अनुभवात्मक मंच पर लाने का प्रयास किया है। मलेशिया पर्यटन मंत्रालय के निदेशक जोहानिफ और मार्केटिंग मैनेजर पूनम ने कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में दोनों देशों के बीच पर्यटन और मैत्रीपूर्ण संबंधों के नए द्वार खोलेंगे। संबंधों को भी मजबूत करेंगे। इस दौरान हिना शीराज और अमन शीराज मौजूद रहे।
कला और स्वाद का मेल
कार्यक्रम में मलेशिया से आए स्थानीय कलाकारों ने अपनी पारंपरिक नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों में मलेशिया की लोक कला की जीवंत झलक दिखी। वहीं, दर्शकों ने मलेशिया के अनोखे स्वादों और वहां की खास पाक कला का आनंद लिया।
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते मलयेशिया के कलाकार। -संवाद