फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: करंट की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन की दर्दनाक मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Thu, 27 Apr 2023 05:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

लालगंज के एक गांव में एक संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के लालगंज क्षेत्र के बेलहनी गांव में बृहस्पतिवार को टीम के साथ विद्युत कनेक्शन काटने गया एक संविदा कर्मी करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही विभाग पर आरोप लगाते हुए संविदा कर्मचारियों और परिजनों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा और शव का पंचनामा कराने से मना कर दिया।

विज्ञापन


मौके पर एक्सईएन दीपक कुमार, एसडीओ सूर्य प्रताप सिंह सहित बिजली विभाग के अन्य अफसर मौजूद रहे। कर्मचारियों ने बताया कि जेई मुलायम यादव की अगुवाई में बकाया होने पर विद्युत कनेक्शन काटने गए संविदा लाइनमैन बेलहनी निवासी अजय यादव (28) बिजली के खंभे में चढ़ ही रहा था, तभी खंभे से लगकर लटक रहे सर्विस वायर में चिपक गया। वहां मौजूद उसके साथियों ने किसी तरह उसे छुड़ाया और इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: वोट देने में शहर वाले कंजूस, ग्रामीण मतदाता दिलदार, पॉश इलाकों में सबसे कम वोटिंग प्रतिशत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महाठग संजय शेरपुरिया की कहानी: ट्रांसफर या चुनाव में टिकट सब का करता था जुगाड़, कई बड़े BJP नेताओं संग है फोटो
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए बवाल काटा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से मना कर दिया। देर तक बिजली विभाग के अधिकारी परिजनों को यथासंभव मदद दिलाए जाने को लेकर समझाने का प्रयास किया। एसडीओ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक अवनी परिधि का संविदा कर्मचारी था। मृतक को लाभ दिलाए जाने को लेकर कंपनी के अधिकारियों से बात की गई।

बताया कि कंपनी के अधिकारी सुबोध कुमार ने परिजनों को सात लाख रुपए की मदद, पत्नी को संविदा में नौकरी और बालिग होने की उम्र तक के बच्चों को दो-दो हजार रुपयों की पेंशन का आश्वासन दिया गया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी रामावती का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन वर्ष का बेटा अभिराज व दो वर्ष की बेटी आरुषि को रोता बिलखता छोड़ गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें