फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लूटपाट के दौरान की गई थी बुजुर्ग महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीकेटी। बीकेटी के मामपुर बाना निवासी रजाना (65) की हत्या गांव के रहने वाले तेज बहादुर उर्फ तेजा ने की थी। बुधवार को बीकेटी पुलिस ने तेजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से रजाना से लूटी गई पायल बरामद की है।

एसीपी बीकेटी अमित मुरूकुट ने बताया कि नौ मार्च को रजाना का शव गांव में ही सगौन के बाग में पड़ा मिला था। भतीजे मेवालाल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


पांच मार्च को रजाना, मेवालाल के साथ बैंक गईं थी और रुपये निकाले थे। इसके बाद वह लापता हो गई थी। पुलिस ने कैमरे के फुटेज देखे तो छह मार्च को वह एक सराफ की दुकान से पायल खरीदकर निकलते हुए दिखीं। इनके पीछे आरोपी तेजा भी नजर आया।
विज्ञापन




बस यहीं से पुलिस को तेजा पर शक हो गया। जांच में पता चला तेजा भी मामापुर बाना गांव का रहने वाला है। ईंट-भट्टे पर काम करता है। बुधवार को पुलिस ने तेजा को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि उसने, रजाना से जेवर छीनने के लिए गला दबाकर हत्या कर दी थी। एसीपी ने बताया कि तेजा, गांव में भी चोरियां कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें