फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी की बीमारी से था परेशान, अस्पताल की रेलिंग से लगाई फांसी

Sat, 22 Jun 2024 05:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पत्नी की बीमारी से परेशान होकर किसान ने शुक्रवार तड़के अस्पताल के गेट की रेलिंग में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन


हरदोई के राघवपुर गांव निवासी देशराज कुशवाहा (36) किसानी करते थे। उनकी पत्नी पूजा लंबे समय से फेफड़े की बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने बीते सोमवार को पत्नी को पारा के पूर्वीदिन खेड़ा स्थित कुसमा अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके बड़े भाई लालता प्रसाद कुशवाहा के मुताबिक, भाई पत्नी की बीमारी को लेकर अवसाद में थे। बृहस्पतिवार देर रात हरदोई के एक डॉक्टर को फोन भी किया। इसके बाद शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे अस्पताल के मुख्य गेट की रेलिंग में गमछे के सहारे लटककर जान दे दी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों व रिश्तेदारों से लिया था उधार
लालता के अनुसार, बीते डेढ़ माह में पत्नी के इलाज में देशराज के दो लाख रुपये खर्च हो चुके थे। उन्होंने परिजनों, रिश्तेदारों और मित्रों से इलाज के लिए उधार भी लिया था। परिवार में दो बेटी शीतल, सौम्या व दो बेटे गोपाल और शिवा हैं।
विज्ञापन

सड़क पर टहले और फिर दे दी जान

किसान देशराज की आत्महत्या का वीडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। फुटेज में वह पहले सड़क पर अकेले टहलते हुए दिखे। इसके बाद रेलिंग में फंदे बनाया। फिर गले में फंदा लगाकर बेसमेंट की तरफ कूद गए।

पोते से कहासुनी के बाद दादा ने दी जान
लखनऊ। पोते से कहासुनी के बाद बुजुर्ग किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बंथरा के बीबीपुर निवासी गौरी शंकर (70) किसानी करते थे। उनके बेटे रामशंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम खेत जोतने को लेकर उनकी पोते रिंकू से कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद खेत में जाकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

पुताई कारीगर ने लगाई फांसी
लखनऊ। मदेयगंज के रूपपुर खदरा निवासी पुताई कारीगर मनोज (35) ने फांसी लगा ली। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। घरवालों ने बताया कि मनोज की पत्नी शांति बृहस्पतिवार सुबह बच्चों को लेने इटौंजा स्थित मायके गई थीं। शाम के वक्त मनोज ने कमरे में लगे पंखे में गमछे के सहारे फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें