फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गृहकर समाधान शिविर में बुजुर्ग महिला से टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम के गृहकर समाधान शिविर में शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखीं। टप्पेबाज मास्क और टोपी लगाए था।
विज्ञापन

कैसरबाग निवासी 75 साल की किरन खरे नवयुग प्राइमरी, राजेंद्रनगर से शिक्षिका के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब पौने बारह बजे घर का टैक्स सही कराने शिविर में आईं थी।
प्रार्थना पत्र देने के बाद वह बैठी थीं। इस बीच एक व्यक्ति आया और उनसे बोला कि आपके बेटे ने घर बुक कराया था। उसका नाम आया है। आपका टैक्स भी सही होना है। नीचे चलिए इसे ठीक करा देता हूं। उक्व शख्स उन्हें लिफ्ट से नीचे ले गया। फिर नगर निगम के बाहर ले आया।
विज्ञापन

किरन के मुताबिक, उसने उनका मोबाइल भी बंदा करा दिया। पूछने पर बोला कि अधिकारी के सामने मोबाइल नहीं बजना चाहिए। इसके बाद उन्हें दारुलशफा ले गया, वहां बरामदे में बेंच पर बैठाया और कहा कि साहब अंदर हैं। वह आपके गहने देखेंगे तो पूछताछ करेंगे। किरन के मुताबिक, उसके कहने पर उन्होंने चार कंगन, टप्स और मोबाइल उसे दे दिया। फिर वह चला गया और नहीं आया।
मास्क व टोपी लगाए था टप्पेबाज, पहचान नहीं
काफी देर इंतजार करने के बाद भी वह नहीं आया तो किरन नगर निगम लौटकर आईं। यहां भी टप्पेबाज नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नगर निगम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। मास्क व टोपी लगाए होने के कारण आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। एक जगह पर उसने मास्क हटाया भी, लेकिन चेहरा साफ नहीं दिखा। सीसीटीवी में वह ऑटो से नगर निगम तक आता दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें