फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में हादसा : खुले मैनहोल में गिरकर आठ साल के बच्चे की मौत, इंजीनियर और सुपरवाइजर निलंबित

Tue, 23 Apr 2024 10:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में जलकल विभाग की लापरवाही से एक बच्चे की मौत हो गई। मामले में विभाग के इंजीनियर और सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया है व ठेकेदार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
रेस्क्यू करती एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-7 में जलकल विभाग की लापरवाही से मंगलवार को एक आठ साल के बच्चे की खुले मैनहोल में गिरकर मौत हो गई। मामले में जलकल के क्षेत्रीय इंजीनियर गया प्रसाद और सुपरवाइजर अच्छे लाल को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


मूलरूप से सीतापुर के लहरपुर, अकबरपुर गांव निवासी सैफुद्दीन लखनऊ में जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-7 में रहते हैं। वह कबाड़ का काम करते हैं। उनका आठ वर्षीय बेटा शाहरुख मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बहन खुशबू के साथ घर के पास चल रहे भंडारे से प्रसाद लेकर घर लौट रहा था। दोनों सड़क किनारे बने फुटपाथ पर चल रहे थे।

चौराहे से करीब पांच सौ मीटर पहले एपीजे अब्दुल कलाम विवि की बाउंड्री के पास खुले मैनहोल में शाहरुख गिर पड़ा। खुशबू ने घरवालों को जानकारी दी। सूचना पर पहले पुलिस और फिर दमकल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद शाहरुख को सीवर से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


ट्रामा में पहुंचते ही डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। डूबने से उसकी मौत हुई। नगर आयुक्त ने बताया कि मामले में जलकल विभाग की लापरवाही सामने आई है। विभागीय कार्रवाई के साथ जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी। जांच कमेटी बनाई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें