फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली विवाह की खुशियां: टेंट लगाने को लेकर हुए विवाद में फौजी ने बरसाईं गोलियां, एक की मौत, छह घायल

Tue, 13 Feb 2024 05:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

टेंट लगाने को लेकर हुए विवाद में एक जवान ने पड़ोसियों पर फायरिंग कर दी। वारदात में एक महिला की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
वारदात से खुशियां मातम में बदल गईं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव में टेंट लगाने को लेकर हुए विवाद में फौजी ने परिजनों के साथ मिलकर पड़ोसियों पर गोलियां बरसा दीं। फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई जबकि दूल्हे सहित छह लोग गंभीर घायल हो गए। फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के महुलीखोरी गांव के बाबूराम जायसवाल के छोटे बेटे अमनदीप उर्फ विक्की की मंगलवार को बरात जानी थी जिसे लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। दरवाजे टेंट लगाया जा रहा था। इसी दौरान हुए विवाद में भारतीय थलसेना के जवान सीताराम यादव से गली में पटरा लगाने को लेकर विवाद हो गया। जिससे भड़के सीताराम यादव ने बाबूराम जायसवाल के परिजनों पर फायरिंग कर दी।

वारदात में दूल्हे अमनदीप को पैर में गोली लगी जबकि बुआ चन्द्रपती (60) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जवान सीताराम यादव इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर आया था।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार की रीता देवी ने बताया कि मेरे पति रामदेव लड़की पिंकी, भाभी चंद्रपती, बड़े लड़के सत्यम, पड़ोस की लड़की लक्ष्मी पुत्री रामतीरथ और अमनदीप को गोली मारी गई है। वारदात से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें