फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोबाइल फोन लेकर परिचित ने लोन एप से लिया कर्ज

Wed, 30 Apr 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मोबाइल फोन लेकर परिचित ने लोन एप से लिया कर्ज
विज्ञापन
लखनऊ। किला मोहम्मदी नगर निवासी मैनेजर लाल ने पूर्व परिचित भानू प्रताप सिंह और उसके दोस्त मनोज कुमार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। मैनेजर लाल के मुताबिक कल्ली पश्चिम में छह माह पहले टाइल्स की दुकान खोली थी। पड़ोस में दौलताबाद निवासी भानू प्रताप सिंह ईवी स्कूटर की दुकान पर मैनेजर था। दोनों में मित्रता हो गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि भानू ने अपने दोस्त पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन में उत्तम नगर निवासी मनोज कुमार से परिचय कराया था। बताया था कि मनोज बैंक से लोन करता है। दोनों ने उनसे सारे कागजात ले लिए। 16 सितंबर को मामा चौराहा वृंदावन योजना में मिलने बुलाया। वहां उनका फोन ले लिया और कई लोन एप डाउनलोड कर 1.26 लाख रुपये लोन ले लिया।
इसके बाद भानू ने 40 हजार और मनोज ने 71 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। शेष रकम लोन एप वालों ने काट ली। मैनेजर के पास लोन एप के कर्मचारियों का फोन आने लगा, जिसके बाद उन्हें जानकारी हुई। पीड़ित ने आरोपियों से रकम वापस करने के लिए कहा तो दोनों आनाकानी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें