फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: तेज रफ्तार कार व ट्रक की जबरदस्त भिंड़त में मां-बेटे की मौत, तीन गंभीर

Tue, 20 Aug 2019 07:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के मोहान रोड पर एक तेज रफ्तार कार व ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद आई20 कार उल्टी दिशा में घूम गई जबकि ट्रक खाई में पलट गया।

विज्ञापन


हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां मां व बेटे की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत अभी भी गंभीर है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

दरअसल, मोहान रोड पर लखनऊ की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार इब्राहिमगंज गांव के पास एक मोड़ पर तेज रफतार ट्रक से जा भिड़ी।

ये हुए हादसे के शिकार

- फोटो : amar ujala
हादसे में घायलों की पहचान थाना सहादतगंज के लकड़मण्डी निवासी टेलर व प्रॉपर्टी डीलर कमाल अहमद उर्फ बबलू (45), पत्नी रूबी (35), बेटी सोमीन उर्फ सोमैया (15), बेटा बिलाल (12) व मां हुसैन जहां (60) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे परिवार के सभी सदस्य

- फोटो : amar ujala
परिवार के सभी सदस्य मोहान के एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से दुर्घटना हो गई। इलाज के दौरान कमाल व हुसैन जहां की मौत हो गई जबकि रूबी, सोमैया व बिलाल की हालत गंभीर बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें