फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रचनाकारों को अमृतलाल नागर युवा साहित्य सम्मान

विज्ञापन
रचनाकारों को अमृतलाल नागर युवा साहित्य सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ। कथाकार पद्मभूषण अमृतलाल नागर की पुण्यतिथि पर चौक चौराहे पर अमृतलाल नागर साहित्य सेवा एवं चौक होलिकोत्सव समिति की ओर से युवा कवियों-कवयित्रियों को सम्मानित किया गया। नवोदित रचनाकारों ने काव्यपाठ भी किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यंग्यकार सूर्यकुमार पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि अमृतलाल नागर की कहानियों में लखनऊ का चौक एक जीवंत संस्कृति का प्रतीक है जहां भाषा, लोकजीवन, हास्य, परंपरा और परिवर्तन सभी रंग एक साथ मिलते हैं।
विज्ञापन

सम्मान समारोह से पहले महापौर सुषमा खर्कवाल ने सुबह चौक पहुंचकर अमृतलाल नागर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। चौक के पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू समेत अन्य लोग मौजूद रहे। चौक चौराहे के पास ही एक प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान और वरिष्ठ रंगकर्मी पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी ने युवा रचनाकारों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अलग-अलग जनपदों से आए 35 से अधिक युवा रचनाकारों को अमृतलाल नागर युवा साहित्य सम्मान से नवाजा गया। हास्य कवि अमित अनपढ़ के संयोजन और संचालन में इन रचनाकारों ने काव्यपाठ किया। युवा कवियों में हेमा पांडेय, अभिराम जेडी, निर्भय निश्छल, श्रुति सतत, हिमांशु लखनवी, वर्षा श्रीवास्तव, प्रीति प्रीति, ईशा मिश्रा, गौरव गौरवांवित, अमिता मिश्रा, शुभेंद्र सिंह, अमन उन्नावी आदि मौजूद रहे।

रचनाकारों को अमृतलाल नागर युवा साहित्य सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें