फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अध्यक्ष अमरीश, महामंत्री बने विकास दीक्षित

Fri, 14 Nov 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लेखपाल संघ की उपशाखा की नई कार्यकारिणी।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। तहसील में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर अमरीश व महामंत्री विकास दीक्षित चुने गए। निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिला उपमंत्री रंजीत वर्मा व तहसील अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया कराई। कुल 81 सदस्यों ने मतदान किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अमरीश कुमार 49 मत पाकर विजयी रहे, जबकि आशीष अवस्थी को 32 मत मिले। मंत्री पद पर विकास दीक्षित ने 51 मत पाकर जीत दर्ज की। उपमंत्री विवेक वर्मा को 60 मत व कोषाध्यक्ष सुनील कुमार को 45 मत पाकर निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष महताब, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रंजू व ऑडिटर अमित श्रीवास्तव निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें