फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अमेजन और फ्लिपकार्ट की ऑनलाइन सेल से व्यापारी चिंतित, सीएम योगी को पत्र लिखकर रोक लगाने की मांग की

Wed, 19 May 2021 04:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

व्यापारी संगठनों का कहना है कि हम स्वैच्छिक लॉकडाउन लगाकर सरकार को सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान ऑनलाइन कंपनियां सेल जारी रखे हुए हैं। इस सेल पर तुरंत पाबंदी लगाई जाए वरना हमारा मार्केट खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर में अमेजन और फ्लिपकार्ट के द्वारा नान एसेंशियल वस्तुओं की ऑनलाइन सेल की जा रही है, जो गैर कानूनी है। इसके ऊपर राज्य सरकार को तत्काल पाबंदी लगानी चाहिए। कोरोना कर्फ्यू में जब बाजार बंद है तो फिर ऑनलाइन कंपनियों को कारोबार को करने की छूट देना सही नहीं है।

विज्ञापन

 
यह मांग आल इंडिया रिटेल मोबाइल एसोसिएशन (एमरा) के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नीरज जौहर, सचिव अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष रतन मेघानी, धर्मेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर तत्काल ऑनलाइन कारोबार पर पाबंदी लगाने की बात कही है।

उन्होंने पत्र में कहा कि कोरोना की इस जंग में खुदरा व्यापारी स्वैच्छिक बंदी व अब सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन में पूर्ण सहयोग कर रहे।

मगर, ऑनलाइन कम्पनियों द्वारा लॉकडाउन पीरियड में गैर जरूरी वस्तुओं की डिलीवरी की जा रही, जिसे रोका जाए। प्रदेश का व्यापारी अपनी दुकानें बंद करके किराया, बिजली, सैलरी व सभी तरह के टैक्स दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में ये मुट्ठी भर विदेशी कंपनियां खुदरा बाजार को खत्म कर देंगी और लॉकडाउन के बाद बाजार खुलने पर डिमांड नहीं रह जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें